संघर्ष संवाद
Sangharsh Samvad

78 दिनों के बाद अखिल गोगोई जेल से रिहा : असम नागरिक कानूनों में हो रहे संशोधन के खिलाफ संगठित लड़ाई का ऐलान

-बोनोजीत हुसैन

असम; 2 अक्टूबर 2016 को गिरफ्तार कृषक मुक्ति संग्राम के नेता अखिल गोगोई को 78 दिनों बाद आज 19 दिसंबर 2016 को जमानत मिल गई। जमानत के तुरंत बाद अखिल ने गोलाघाट में एक विशाल जनरैली को संबोधित किया। गोगोई ने रैली में कहा कि भाजपा सरकार असम के नागरिक कानून में संशोधन करके असम समझौते को बदलने का प्रयास कर रही है। केएमएसएस इस पहल के खिलाफ संगठित होकर लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने नीलामी के जरिये असम की तेल क्षेत्रों के निजीकरण के खिलाफ भी जंग छेड़ने का निर्णय किया और असम लोग सेवा आयोग में भ्रष्टाचार के लिए चल रही जांच पर तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

तस्वीरे : अशरफुल इस्लाम
इसको भी देख सकते है