संघर्ष संवाद
Sangharsh Samvad

जनांदोलनों पर राज्य का कसता शिंकजा : अर्थशास्त्री तथा सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना सूबे के गढ़वा जिले में हुई। द्रेज को हिरासत में लेकर स्थानीय विष्णुपुरा पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

भोजन के अधिकार आंदोलन से जुड़े सिराज ने बताया कि ज्यां द्रेज और विवेक समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता वहां सभा कर रहे थे। तभी बीच में पुलिस ने आकर उनकी सभा को रोक दिया और उनके नेताओं को पकड़ कर थाने लेती गयी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने उनके खिलाफ कोई धारा लगायी भी है या नहीं। या सिर्फ उन्हें हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोग भोजन के अधिकार के मुद्दे पर होने वाली सभा में हिस्सा लेने के मकसद से वहां गए थे।

Credit : https://janchowk.com

इसको भी देख सकते है