डॉ सुनीलम की रिहाई के लिए भोपाल में दस्तक: किसान-मजदूर-आदिवासियों ने किया प्रदर्शन
नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेता श्री आलोक अग्रवाल ने मुलतई कांड में हुए घोर अन्याय का विरोध करते हुए कहा कि यदि एक फायर ब्रिगेड कर्मचारी की मौत के लिए भीड़ के मुखिया होने के नाते डॉ. सुनीलम को उम्र कैद दी जाती है, तो 24 किसानों की हत्या के लिए सरकार के मुखिया होने के नाते दिग्विजय सिंह को 24 गुना सजा दी जानी चाहिए।
