संघर्ष संवाद
Sangharsh Samvad

उत्तर प्रदेश : नदी कटान से बेघर व भूमिहीन होते लोगों ने शुरू की भूख हड़ताल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कटान रोको संघर्ष मोर्चा के साथी 3 जनवरी 2019 से काशीपुर कम्हरिया में भूख हड़ताल पर है क्योंकि उनकी कटान रोधी परियोजना पास नहीं हुई है क्योंकि उनकी जमीन पैमाइश नहीं हुई क्योंकि उनकी नदी में कटी जमीनों व् फसल की क्षतिपूर्ति नहीं मिली. पढ़िए ऋचा सिंह की टिप्पणी;

माघ की ठण्ड, वह भी जब नदी के किनारे एक पतले टेंट के नीचे रात गुजर रही हो, तब ठण्ड का मतलब समझ में आता है।

कटान रोको संघर्ष मोर्चा के हम साथी 2019 की मानसून में शारदा नदी हमारे घर को अपने में समा न ले, बचाव की परियोजना स्वीकृत हो इसलिए धरने पर बैठे हैं। तीन साथी भूख हड़ताल पर हैं। तीन और साथी उनका साथ देने के लिए दोपहर से उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

दिन भर गहमागहमी रही। लगभग 70 साथी अभी भी जमे हुए हैं। रात गुजारने के लिए अलाव और गीत-संगीत का सहारा है।

हाड़ कंपकंपाती यह ठण्ड हमारे रगों में बहते खून को और खौला रहा है। यह परियोजना स्वीकृत नहीं होने का मतलब है कमहरिया सहित कई गांवों के अस्तित्व मिट जायेंगे। हजारों की संख्या में लोग बेघर हो जायेंगे। इस खौफनाक मंजर की कल्पना हमें इस कठिन संघर्ष के लिए हिम्मत दे रही है।

हम लड़ेंगे….

इसको भी देख सकते है