संघर्ष संवाद
Sangharsh Samvad

उत्तर प्रदेश राज्यव्यापी यात्रा : संविधान, लोकतंत्र, न्याय, समानता के लिए; पहला चरण 30 अगस्त से 5 सितम्बर 2018

उत्तर प्रदेश में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत गांव-कस्बों के आंदोलनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का पहला चरण 30 अगस्त 2018 को लखनऊ से निकल कर पूर्वांचल के 13 ज़िलों के गाँव कस्बों से होता हुवा 5 सितम्बर 2018 को लखनऊ में ही अम्बेडकर विश्वविद्यालय में समाप्त होगा। पढ़िए यात्रा का रुट चार्ट, पर्चा;

उत्तर प्रदेश में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत गांव-कस्बों के आंदोलनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान यूपी में चार चरणों में होगा। पहला चरण बृहस्पतिवार, 30 अगस्त 2018 से लखनऊ से प्रारम्भ होकर सुल्तानपुर, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, भदोही, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए बुद्धवार, 5 सितंबर को लखनऊ में समाप्त होगा। गांव-कस्बों से होते हुए कोई दो हजार किलोमीटर का रास्ता तय किया जाएगा।

अपना भारत बनाने के लिए जिस तरह से किसानों, नौजवानों, महिलाओं की आवाज बुलंद हो रही है उससे एक बात तो साफ तौर पर लगती है कि बहुत कुछ खतरे में होने के दौर में आम-अवाम नया भारत बनाने की राह को छोड़ने वाली नहीं है। आम-अवाम की यह चेतना जो कभी बीएचयू गेट पर अड़ जाती है- अपनी आजादी के लिए तो कहीं नासिक से किसानों का जत्था निकल पड़ता है- अपनी जमीन के लिए और वो भी तब जब जल-जंगल-जमीन को राजनीति का एजेण्डा माना ही नहीं जा रहा है। तो वहीं 2 अप्रैल को आम जनता हक-हुकूक के लिए भारत बंद कर देती है और अपनी बेटी आसिफा के लिए सड़कों पर उतर आती है।

आखिर बाबा साहेब की मूर्ति से उन्हें क्या खतरा है? जगह-जगह हमले किए जाते हैं और ठहाके लगाकर कानून व्यस्था दुरुस्त करने के नाम पर फर्जी मुठभेड़ों में हत्याएं की जाती हैं। आखिर क्यों दलित-मुस्लिम पर ही रासुका लगाया जाता है? उन्हें ही क्यों राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया जाता है? कहीं एंटी रोमियो स्क्वायड के नाम पर आधी आबादी को कैद करने की कोशिश की जाती है तो कहीं खान-पान के नाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को भीड़ द्वारा घेर कर मार दिया जाता है। कड़े कानून के नाम पर यूपीकोका जैसा गैर लोकतांत्रिक कानून लाने की कवायद की जाती है। अच्छे दिनों के नाम पर बुलेट ट्रेन-इन्वेस्टर्स समिट के बहाने किसानों की भूमि कब्जाने की साजिश की जा रही है। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स के जरिए वंचित समाज की भूमि से बेदखली की जा रही है। हर तरह से लोगों को मारने का तरीका निकालने की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। नोटबंदी-जीएसटी के नाम पर जनता को चोर कहा जा रहा है और बैंकों को कंगाल कर माल्या-मोदी विदेशों की सैर पर हैं।

संविधान की आत्मा, सामाजिक न्याय, देश की एकता, जीने का अधिकार, आरक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य, किसानी, रोजगार, सच कहने की आजादी, हक-इंसाफ की आवाज, अदालती दस्तूर और लोकतंत्र की बुनियाद एक संगठित भीड़ के हमले से खतरे में है। इस संगठित हमले को सामूहिक चेतना कहकर उकसाया जा रहा है जो संविधान और उसके मूल्यों के खिलाफ है।

यह खतरे का सायरन है। यह हालात की मांग है कि हम न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाएं, साझा अभियानों में उतरें। इस नजरिए के साथ हुई सिलसिलेवार चर्चाओं से गुजर कर उत्तर प्रदेश में यात्रा निकाले जाने का साझे तौर पर फैसला हुआ है। प्रस्तावित यात्रा चार चरणों में पूर्वांचल, अवध-तराई, पष्चिम यूपी और बुंदेलखंड में होगी।

यात्रा का मकसद है- दमन से गुजरे उन इलाकों में जहां हस्तक्षेप हुए उस जमीन को मजबूत करना, नई शक्तियों की पहचान करना, संबंधित सवालों पर लोगों से लोगों को जोड़ना।

इस अभियान में आपका स्वागत है। अगर आप सहयात्री बनना चाहते हैं तो हमें पहले से जरुर सूचित करें ताकि इस यात्रा में आपको शामिल किया जा सके। अभियान को आर्थिक सहयोग की जरुरत है। हमें उम्मीद है कि आप सहयोग करेंगे।

यूपी यात्रा की समय सारणी

30 अगस्त 2018 से 5 सितम्बर 2018

संविधान, लोकतंत्र, न्याय, समानता, समावेश को मज़बूत करने के लिए

क्रम संख्या दिनांक समय कार्यक्रम स्थल जिला सन्दर्भ व्यक्ति कार्यक्रम
1 30 अगस्त 2018

(ब्रहस्पतिवार)

11 बजे से 01 बजे तक

 

यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ

 

आदियोग जी

रोबिन वर्मा

प्रेस वार्ता,यात्रा को हरी झंडी
2 30 अगस्त 2018

(ब्रहस्पतिवार)

4 बजे से 5 बजे शाम तक प्रेसक्लब सुल्तानपुर कामरान साहब

मिर्ज़ा

सम्मलेन
3 30 अगस्त 2018

(ब्रहस्पतिवार)

6  बजे शाम से 6.30 बजे शाम तक लम्भुवा सुल्तानपुर

 

जुनैद

खुर्शीद

स्वागत, जलपान
4 30 अगस्त 2018

(ब्रहस्पतिवार)

7 बजे शाम से 7.30बजे तक ढकवा प्रतापगढ़

 

शैलेन्द्र यादव स्वागत, बैठक
5 30/31 अगस्त 2018

(ब्रहस्पतिवार)

8 बजे रात से 8 बजे सुबह तक (रात्रि विश्राम ) बदलापुर जौनपुर

 

 

विजेंद्र कुमार चौपाल, रात्रि विश्राम
6 31अगस्त  2018

(शुक्रवार)

10 बजे सुबह से 12 बजे  तक जौनपुर

 

शोभना स्मृति

दौलतराम जी

पीड़ित परिवारों से मुलाकात, प्रेस वार्ता गाँव भ्रमण (इश्वरी सिंह नेवादा)
7 31 अगस्त  2018

(शुक्रवार)

1 बजे दोपहर से 1.30 बजे तक खेता सराय, आजमगढ़

 

मसिहुद्दीन संजरी स्वागत
8 31 अगस्त  2018

(शुक्रवार)

2 बजे दोपहर से 3 बजे तक सरायमीर आजमगढ़

 

शाह आलम शेरवानी

मसिहुद्दीन संजरी

भोजन, प्रेस वार्ता
9 31 अगस्त  2018

(शुक्रवार)

3.20 बजे दोपहर से 3.40 बजे फ़रिया आजमगढ़ स्वागत
10 31 अगस्त  2018

(शुक्रवार)

4 बजे शाम से 4.15 बजे तक निज़ामाबाद आजमगढ़ मनीष यादव स्वागत
11 31 अगस्त  2018

(शुक्रवार)

5 बजे से 7 बजे शाम बजे तक संजरपुर आजमगढ़

 

मसिहुद्दीन संजरी

तारिक शफीक

सम्मलेन, रात्रि विश्राम
12 31 अगस्त  2018

(शुक्रवार)

7.15 बजे से 8 बजे रात तक खुदादादपुर आजमगढ़ सलीम दाउदी स्वागत, रात्रि विश्राम
13 31 अगस्त 2018

(शुक्रवार)

9 बजे सुबह  से 10 बजे तक जियनपुर आजमगढ़ बांकेलाल

संतोष राव

चौपाल
14 01 सितम्बर 2018

(शनिवार)

10.30 बजे सुबह से 11 बजे तक अजमतगढ़, आजमगढ़ बांकेलाल

संतोष राव

स्वागत, जलपान
15 01 सितम्बर 2018

(शनिवार)

11.30 बजे से 12 बजे तक सगड़ी,आजमगढ़ बांकेलाल

संतोष राव

मीटिंग
16 01 सितम्बर 2018

(शनिवार)

12.30 बजे से 1.30 बजे तक बिलरियागंज आजमगढ़ आदिल स्वागत, भोजन
17 01 सितम्बर 2018

(शनिवार)

2 बजे से 4 बजे तक आजमगढ़

 

विनोद यादव तारिक शफीक पीड़ित परिवारों के साथ प्रेसवार्ता
18 01 सितम्बर 2018

(शनिवार)

5 बजे से 5.30 बजे तक मोहमदाबाद(गोहना)

मऊ

तल्हा

 

स्वागत, बैठक
19 01 सितम्बर 2018

(शनिवार)

6 बजे से 7 बजे रात गाजीपुर तिराहा, मऊ छोटेलाल सेमिनार
20 01 सितम्बर 2018

(शनिवार)

8 बजे रात से 12 दोपहर बजे तक बेल्थरा (रात्रि विश्राम), नगरा, फरसाटार बलिया

 

राघवेन्द्र राम

बलवंत यादव

रात्रि विश्राम, बैठक, माइक मीटिंग
21 02 सितम्बर 2018

(रविवार)

12 बजे से 2 बजे तक सिकंदरपुर, बलिया ओवैस स्वागत, भोजन
22 02 सितम्बर 2018

(रविवार)

3 बजे से 4 बजे तक बलिया बलवंत यादव

 

सम्मलेन
23 02 सितम्बर 2018(रविवार) 5 बजे से 6 बजे शाम रसड़ा बलिया राघवेन्द्र राम चौपाल
24 02 सितम्बर 2018(रविवार) 7 बजे से 8 बजे सुबह तक (युसुफपुर मोहम्मदाबाद) गाजीपुर वसीम अख्तर स्वागत,रात्रि विश्राम, बैठक,
25 03 सितम्बर 2018(सोमवार) 11 बजे से 12  बजे तक पाण्डेयपुर, वाराणसी डा.लेनिन रघवंशी स्वागत, जलपान
26 03 सितम्बर 2018(सोमवार) 1 बजे से 4  बजे शाम तक शहर, वाराणसी रवि शेखर सम्मलेन
27 03 सितम्बर 2018(सोमवार) 5 बजे से 6 बजे तक भदोही हामिद स्वागत, बैठक
28 03 सितम्बर 2018

(सोमवार)

9 बजे रात से 8 बजे सुबह इलाहाबाद दिनेश चौधरी छात्रों के साथ चर्चा

रात्रि विश्राम

29 04 सितम्बर 2018(मंगलवार) 11 बजे से 2 बजे तक टाउनहाल वि.वि. इलाहाबाद दिनेश चौधरी

रितेश विद्यार्थी

सम्मलेन
30 04 सितम्बर 2018

(मंगलवार)

5 बजे से  6 बजे तक प्रतापगढ़ रशीद अहमद

 

स्वागत, बैठक,

रात्रि विश्राम

31 05 सितम्बर 2018

(मंगलवार)

10 बजे सुबह से 12 बजे तक कचेहरी प्रतापगढ़ हेमंतनंदन ओझा

शम्स तबरेज़

 

सम्मलेन
32 05 सितम्बर 2018

(मंगलवार)

3 बजे से 4 बजे तक रायबरेली यासीन स्वागत, माइक मीटिंग,
05 सितम्बर 2018

(बुधवार)

5 बजे से 6 बजे तक अम्बेडकर वि.वि. लखनऊ रोबिन वर्मा छात्रों द्वारा स्वागत,यात्रा का समापन

 

यात्रा संयोजक-

गुफरान सिद्दीकी 9454937087                       राजीव यादव  9453800752

इसको भी देख सकते है