संघर्ष संवाद
Sangharsh Samvad

आम हड़ताल के समर्थन में उतरे नियामगिरी के डोंगरिया कोंध आदिवासी

तस्वीरें : अमिताभ पत्रा

देश भर में आज चल रही 2 सितंबर की आम हड़ताल को नियामगिरी के डोंगरिया कोंद आदिवासियों ने पूर्ण समर्थन दिया है। इस आम हड़ताल के समर्थन में यहां के स्थानीय निवासी अपनी स्थानीय समस्याओं जिसमें फर्जी गिरफ्तारियां तथा पुलिस उत्पीड़न समेत अपनी स्थानीय समस्याओं को लेकर मुनिगुढ़ा में विकास खण्ड अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में चार महीने पहले नियामगिरी सुरक्षा समिति के पच्चीस वर्षीय दसरु कडरका, जिसे झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, की रिहाई की मांग भी शामिल है।

इसको भी देख सकते है