संघर्ष संवाद
Sangharsh Samvad

धीरेंद्र प्रताप सिंह की याद में संघर्ष उत्सव

प्रिय साथी,
आप जानते हैं कि अपने जुझारू और चिंतनशील साथी धीरेंद्र प्रताप सिंह अब हमारे बीच नहीं है, पिछली 24 अप्रैल को जौनपुर में उनका निधन हुआ था। साथी धीरेंद्र प्रताप जी का पूरा जीवन गरीबों-वंचितों के पक्ष में लड़ते हुए, न्याय और अधिकार से जुड़े सवालों से जूझते हुए गुज़रा। वह अपने लिए नहीं, बेहतर समाज के सपने के लिए जिए। पिछले दस सालों से वह विभिन्न राज्यों में जारी जन संघर्षों के बीच साझेदारी को आकार और गति देने का बड़ा काम कर रहे थे।
अगली 01 जुलाई, रविवार को साथी धीरेंद्र प्रताप जी का जन्म दिन पड़ रहा है। इस दिन उनकी याद में संघर्ष उत्सव का आयोजन किया जा रहा है- हिंदुस्तानी अकादमी में, दोपहर बाद 2.30 से शाम 6.00 बजे तक। यह आयोजन बिहान और संघर्ष संवाद की ओर से किया जा रहा है।

निवेदन है कि इस सांस्कृतिक आयोजन में आप ज़रूर आयें। अपने साथियों और परिवार को भी लेकर आयें।

आपका साथी,

रवींद्र
09415366655
संघर्ष उत्सव

इसको भी देख सकते है