संघर्ष संवाद
Sangharsh Samvad

मध्य प्रदेश : बरगी बांध विस्थापित मत्स्य उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ ने लिखा कलेक्टर को पत्र

मध्य प्रदेश के बरगी बांध जलाशय में कार्यरत 54 प्राथमिक मछुआरा सहकारी समितियों में से 27 मछुआरा सहकारी समिति मंडला जिले की है। इस 27 मछुआरा सहकारी समिति में लगभग 900 मछुआरा सदस्य मत्स्याखेट कार्य में लगे हैं। विगत समय से करोना संक्रमण की सुरक्षा के लिए मत्स्याखेट कार्य बंद कर दिया गया है। जिसके कारण मछुआरा परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट पैदा हो गया है।

बरगी बांध विस्थापित मत्स्य उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष मुन्ना बर्मन ने 30 मार्च 2020 को  मंडला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग किया है कि आजीविका चलाने हेतु रोजगार गारंटी से जोड़ कर पंजीकृत मछुआरों के खाते में जॉब कार्ड के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध किया जाए। इस आशय का पत्र निवास विधायक डाक्टर अशोक मसकोले को भी भेजा गया है। आवागमन बंद होने के कारण ज्ञापन कलेक्टर एवं विधायक महोदय को वाट्स एप के माध्यम से प्रेषित किया गया है।

इसको भी देख सकते है